50+ Sorry Shayari In Hindi (2026) | माफ़ी शायरी

राम राम दोस्तों, आप सबका स्वागत है Sorry Shayari In Hindi के लेख पर।

सॉरी मतलब माफ़ी और ये तभी मांगी जाती है जब इंसान को एहसास होता है कि, उससे गलती हुवी है और उसकी गलती से किसी को धक्का या नुक्सान हुवा है। माना जाता है कि, जब गलती में इंसान से बोलने वाले शब्द कम पड़ जाते है तब सॉरी शायरी का इस्तेमाल माफ़ी मांगने के लिए किया जाता है। ये एक ऐसा जरिया है जो किसी भी रिश्ते को बचाने का काम करती है।

आपको ये समझना होगा कि, माफ़ी मांगना कमजोरी नहीं बल्कि समझदारी है और समझदार वही होता है जो, अपना ईगो अहंकार को पीछे रख कर रिस्तो के बारे में सोचता है। तभी आप रिश्तों में आयी दूरियों को कम कर सकेंगे। इस लेख में हमने Sorry Shayari In Hindi को भावनाओं, रिश्तों और हालातों के अनुसार विस्तार से प्रस्तुत किया है, ताकि आप अपने जज़्बातों को सही शब्द दे सकें।

Love Sorry Shayari In Hindi | प्यार में माफ़ी शायरी

प्यार में नोक-झोंक होना आम बात है, लेकिन माफ़ी से रिश्ता और गहरा हो जाता है ये कहना आसान है पर जब सिचुएशन आ जाती है तब खुद को सामने रख कर कह पाना बहुत मुश्किल काम होता है खासकर आज कल के युग के बच्चों के लिए। लव सॉरी शायरी उन पलों के लिए है जब दिल से निकली माफ़ी सामने वाले को खास महसूस कराती है।

हमसे हुई गलती, स्वीकार है हमें,
तेरे बिना हर खुशी मंजूर नहीं है हमें।
मुँह न मोड़, एक बार दिल से सुन,
तेरी ख़ामोशी भी प्यार है लगे है हमें।

दिल दुखाया तेरा, यह चूक मेरी थी,
पर तुझे खो दूँ, यह भूल ना थी मेरी।
एक मुस्कान दे, माफ़ कर दे मुझे,
तू ही मंजिल, तू ही धूप मेरी। माफ़ी!

तू रूठे तो दिल बेचैन सा रहता,
हँसी की कीमत रोज़ यही कहता।
दूर जाने की ताकत अब बची नहीं,
तेरी रज़ा में ही मेरा दिल खुश रहता।

Sorry, because you matter
Sorry, because you matter

सज़ा देनी हो तो दे दे, हमें मंज़ूर,
पर चुप रहकर मत कर दिल को चूर–चूर।
सुबह–शाम बस तेरा ही ज़िक्र सही,
अनदेखा कर मेरी दुनिया मत कर दूर।

एक गलतफहमी ने फ़ासले रच दिए,
हमने तो दिल के पन्ने सब फाड़ दिए।
हाथ जोड़ माँगी माफ़ी तुझसे,
तू एक भूल में वफ़ा में फ़ासले कर दिए।

Romantic Sorry Shayari | रोमांटिक माफ़ी शायरी

रोमांटिक भी लव का ही पार्ट है जैसे आप लव में माफ़ी मांगने के लिए हमारी शायरी भेजते है वैसे ही रोमांटिक तरीके से माफ़ी मांगे के लिए नीचे वाली शायरी को भेजे। यह शायरी रिश्ते में दोबारा गर्माहट भर देती है।

मेरी हर भूल को तुम माफ़ कर देना,
नाराज़ दिल को फिर साफ़ कर देना।
तू हंसे तो सुबह गुलज़ार लगे,
बस एक स्माइल से प्यार भर देना।

तू रूठे तो मौसम रूखा लगे,
गुलशन भी अब अधूरा–सूखा लगे।
आ जा सीने से, गले लगा ले,
तेरे बिना दिल बिखरा लगे। सॉरी!

गलती हुई पर दिल बेईमान नहीं,
तेरे सिवा कोई अरमान नहीं।
तू पहली–आखिरी मोहब्बत मेरी,
अब मान भी जा, मुझमें जान नहीं। सॉरी जान!

Sorry from the heart
Sorry from the heart

आँखों में देख, दर्द पहचान ले,
धड़कन में अपना नाम मान ले।
भूल मेरी, सज़ा दिल झेले,
अब प्यार दे, मुझे संभाल ले।

रब ने भेजा था मुझे सँवारने,
मैं नादान पड़ा तुझे हारने।
कान पकड़ माँगी माफ़ी दिल से,
अब ना रूठ, मुझे प्यार दे। सॉरी मेरा सब कुछ!

Friend Sorry Shayari In Hindi | दोस्ती में माफ़ी शायरी

अक्सर दोस्तों तब टूट जाती है या पहले जैसी नहीं रहती है जब दोस्ती में मनाना ना हो। दोस्ती में दिल साफ होना सबसे जरूरी है। दोस्त नाराज़ हो जाए तो हमारी दोस्ती सॉरी शायरी को भेजे और अपने रिश्ते को फिर से पहले जैसा बनाये।

गलती हो गई यार, अब और क्या सफाई दूँ?
तेरे बिना हँसी भी लगे जैसे उधार सी।
थोड़ा नादान हूँ, पर बेवफा नहीं,
सॉरी बोल रहा हूँ दिल से, अब तो मान जा यार।

सबसे झगड़ सकता हूँ, पर तुझसे नहीं,
तेरे बिना हर महफ़िल लगे अधूरी सी।
जो हुआ, उसे वहीं छोड़ दे दोस्त,
दोस्ती से ऊपर इस दुनिया में कुछ भी नहीं।

एक गलती की इतनी बड़ी सजा मत दे,
चुप रहकर इस यारी को और जला मत दे।
कह दे जो सजा देनी है, सब मंज़ूर है,
पर यूँ अनदेखा करके दोस्ती मिटा मत दे।

Regret is louder than words
Regret is louder than words

याद है वो हंसी, वो बेवजह की बातें,
आज भी ज़िंदा हैं वो सारी यादें।
तू सिर्फ दोस्त नहीं, मेरा भाई है,
गुस्सा छोड़, आ गले लग जा – यही यारी की पहचान है।

नाराज़ होने का हक़ तेरा,
मनाने की जिम्मेदारी मेरी।
दिल से माफ़ी माँग रहा हूँ दोस्त,
बस एक बार कह दे – यारी अभी बाकी है पूरी।

Emotional Sorry Shayari | इमोशनल माफ़ी शायरी

मुझे मालूम है, मैंने तेरा दिल दुखाया है,
मेरी ही एक भूल ने तुझे खामोश बनाया है।
अगर माफी मुमकिन हो तो बस इतना कर देना,
मेरी वजह से जो दर्द मिला, उसे दिल से भुला देना।

मेरी आँखों में झाँक कर देखो, सच्चाई दिख जाएगी,
माफी मांगते हुए हर एक आंसू गवाही दे जाएगा।
तुझे रुला कर मैं भी कभी मुस्कुरा नहीं पाया,
ये कसक मुझे हर पल अंदर से तोड़ जाएगी।

माना गलती बड़ी थी, ये गुनाह कबूल है,
पर तेरे बिना अब हर एहसास अधूरा और फिज़ूल है।
माफ़ कर देना उन लफ़्ज़ों और बातों को,
जिनसे तेरे मासूम दिल को चोट पहुँची है बेक़सूर है।

One mistake, endless regret
One mistake, endless regret

एक पल खुद को मेरी जगह रख कर देख,
मेरी तड़प, मेरा पछतावा महसूस कर के देख।
मैं तुझे दर्द देना कभी चाह ही नहीं सकता,
बस प्यार से एक बार मेरा हाथ पकड़ कर देख।

जो सजा देनी है दे दो, दिल से मंज़ूर है,
पर यूँ खामोशी से दूर जाना सबसे बड़ा कसूर है।
माफ़ी की आस में आज भी नज़रें टिकी हैं,
शायद तेरी एक मुस्कान से मेरी दुनिया फिर से जी उठे।

Sad Sorry Shayari In Hindi | उदास माफ़ी शायरी

सैड शायरी का इस्तेमाल तब किया जाता है जब आप सामने वाले के बहुत आहात हुवे हो या किसी ने आपको ज़ोर दार दुखी किया है। अगर आपकी तरफ से गलती है तो आपको सैड सॉरी शायरी की मदद से सामने वाले से माफ़ी मांगनी चाहिए।

तेरे बिना अब साँसे भी बोझ सी लगती हैं,
मेरी हर गलती मुझे मुझसे दूर करती हैं।
तुझे रुला कर मैं खुद ही टूट गया हूँ,
अब जिंदगी भी मुझे सजा सी लगती है।

माफ़ कर दे मुझे, अब और न सताना,
इस खामोशी से मुझे यूँ मत मारना।
गलती मेरी थी, ये मान चुका हूँ मैं,
बस एक बार लौट आ, फिर से जीना सिखाना।

एक गलती ने इतनी दूरियाँ बना दीं,
बरसों की अपनापन भरी बातें भुला दीं।
मैं आज भी तरसता हूँ तेरी आवाज़ के लिए,
क्या मेरी माफ़ी इतनी सस्ती समझ ली गई?

My heart says sorry
My heart says sorry

काश वक्त को थोड़ा पीछे मोड़ पाता,
अपने हर गलत लफ़्ज़ को मिटा पाता।
तेरी उदासी मुझे अंदर तक रुला देती है,
काश तेरी आँखों का हर आँसू मैं खुद बहा पाता।

अब और कितनी सज़ाएँ बाकी हैं मेरे हिस्से?
थक चुका हूँ मैं तेरी राहों को ताकते-ताकते।
माफ़ कर दे, ये दुनिया बड़ी बेरहम है,
फिर से वही सुकून चाहिए तेरी बाहों में सिमट के।

Heart Touching Sorry Shayari | दिल को छू जाने वाली सॉरी शायरी

कभी आपने किसी का दिल दुखाया होगा तो आपको अब ये शायरी आपको भेजनी चाहिए जिससे सामने वाले को लगेगा की आप सही में दिल से माफ़ी मांग रहे है।

Read :- Smile Shayari In Hindi

जब तुम नाराज़ होते हो तो दिल घबरा सा जाता है,
तुम्हारी खामोशी में हर सुकून खो सा जाता है।
मेरी गलती को दिल में बोझ मत बनने देना,
मैं तो ज़िंदा ही तुम्हारी एक मुस्कान से रहता हूँ।

माना कि हमारी बातों में तकरार बहुत होती है,
पर सच ये है कि मेरी दुनिया तुमसे ही होती है।
एक छोटी सी भूल पर यूँ दूर मत हो जाना,
तुम्हें खो देने का डर मुझे हर पल सताता है।

तुम्हें रुला कर मुझे नींद तक नहीं आई,
तुम्हें दुख दे कर मेरी हँसी भी रूठ गई।
आईने में देखा तो खुद से शर्म आ गई,
इतना बड़ा सुकून था तुम, ये देर से समझ आई।

Love asking for forgiveness
Love asking for forgiveness

गलती मेरी थी, ये मान चुका हूँ दिल से,
तुमसे दूर रहने का दर्द जानता हूँ मिल से।
मैं नहीं चाहता ये दूरी उम्र भर रहे,
मेरी हर दुआ में आज भी बस तुम ही बसे।

बस एक बार मेरी आँखों में झाँक लेना,
मेरे पछतावे का हर दर्द पढ़ लेना।
शायद मैं माफ़ी के काबिल न रहूँ,
पर मेरी सच्ची मोहब्बत के लिए मुझे फिर से अपना लेना।

Short Sorry Shayari | छोटी लेकिन असरदार माफ़ी शायरी

गलती मान ली है, ये सच है आज,
आपके बिना अधूरी सी लगती है हर सांस।

माफ़ कर दो अब, इस खामोशी को तोड़ दो,
यूँ दूर रहकर मेरे दिल को मत और तोड़ दो।

गलती मेरी थी, पर नीयत साफ़ है,
इस दिल में आज भी बस आपका ही नाम है।

तुझे रुलाकर मुझे भी हँसी नहीं आई,
माफ़ी मिल जाए तेरी, बस यही आस लाई।

Forgive me, I care
Forgive me, I care

एक बार मुस्कुरा कर माफ़ कर देना,
मेरी हर कहानी में बस तुम ही तुम रहना।

सज़ा देनी है तो खुलकर दे दो यार,
यूँ अनदेखा कर के मत मारो हर बार।

पुरानी बातों को दिल से हटा लेते हैं,
चलो आज फिर रिश्ते को नाम दे देते हैं।

Sorry Shayari For Girlfriend | गर्लफ्रेंड के लिए सॉरी शायरी

प्यार के रिश्ते में प्यार तकरार तो आम बात है ऐसे में अपनी गर्लफ्रेंड को बड़े प्यार से शायरी के द्वारा समझाए ताकि वो आपके प्यार को समझ सके। नीचे दिए गए सॉरी शायरी फॉर गर्लफ्रेंड को पढ़े और एक शायरी को अपनी गर्लफ्रेंड को भेजे।

गलती मेरी थी, ये मैं दिल से मानता हूँ,
तू मेरी दुनिया है, ये भी मैं हर पल जानता हूँ।
अब मान जा मेरी Queen, यूँ रूठ कर न तड़पा,
तेरे बिना हर लम्हा मैं खाली-खाली सा बिताता हूँ।

तेरे नखरे हँसकर सह जाता हूँ मैं,
पर तुझे दुख देकर खुद टूट जाता हूँ मैं।
एक बार अपने इस Hero को माफ़ कर दे,
तेरे एक मैसेज के लिए पागल हो जाता हूँ मैं।

Broken heart, honest sorry
Broken heart, honest sorry

आसमान में चाँद है, पर रोशनी अधूरी है,
मेरी हर मुस्कान आज तुझसे ही दूरी है।
गुस्सा छोड़ कर एक बार माफ़ कर दे मुझे,
तेरे बिना मेरी हर खुशी अधूरी है।

तुझे रुला कर खुद को कभी माफ़ नहीं कर पाऊँगा,
अगर तू साथ नहीं, तो ये दुनिया कैसे निभाऊँगा?
कान पकड़ कर सॉरी बोल रहा हूँ आज सच में,
अब मुस्कुरा दे, वरना मैं बिखर जाऊँगा।

एक छोटी सी गलतफहमी को दिल में मत बसाओ,
अपने इस दीवाने को यूँ और मत रुलाओ।
मेरी हर सांस पर हक सिर्फ तुम्हारा है,
अब जल्दी से मान जाओ… और गले लग जाओ

Sorry Shayari For Boyfriend | बॉयफ्रेंड के लिए सॉरी शायरी

लड़कियों के मुकाबले आजकल लड़के ज्यादा नाराज़ होते है। आपको सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा पर यही सच्चाई है। यहाँ नीचे दिए गए कोट्स को पढ़े और अपने बॉयफ्रेंड को भेजे।

नाराज़ होने का हक़ है तुम्हें, दूर जाने का नहीं,
यूँ चुप रहकर मुझे तड़पाने का हक़ नहीं।
माना कि मैं ज़िद्दी हूँ, पर जान तो तुम्हारी ही हूँ,
अब मान जाओ न, यू रुलाने का हक नहीं।

एक छोटी सी बात पर इतना गुस्सा क्यों करते हो?
मुझसे बात न करके खुद को भी क्यों सताते हो?
गलती हो गई मुझसे, अब माफ भी कर दो,
मुझे पता है, आज भी तुम मुझसे उतना ही प्यार करते हो।

तेरे बिना मेरा दिन अधूरा, रात बेकार सी लगती है,
तुझसे बात न हो तो दिल को सुकून कहाँ मिलती है।
दिल से माफ़ी माँग रही हूँ, अब गुस्सा छोड़ दो,
तुम्हारे बिना मेरी हर खुशी फीकी सी लगती है।

Apology wrapped in pain
Apology wrapped in pain

कान पकड़ कर सॉरी बोल रही हूँ आज सच में,
और कितना रुलाओगे अपनी इस पागल को तुम ऐसे में?
वादा है अब कभी तुम्हें दुख नहीं दूँगी,
बस एक बार मुस्कुरा दो, मेरी दुनिया बन जाओगे तुम।

माना कि मैं थोड़ी सी झगड़ालू हूँ,
पर तेरे बिना मैं बहुत अधूरी हूँ।
माफ़ कर दो अपनी इस नादान सी लड़की को,
मैं तो दिल से बस तुम्हारी ही हूँ।

Scroll to Top